पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कृषक संगोष्ठी का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | अनुभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम कालापीपल ग्राम आत्मा योजना के तहत विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक इंदर सिंह परमार ने कहा कि कृषकों को जल संरक्षण हेतु कुएं व नलकूप को अधिक रिचार्ज करने चाहिए। इसका लाभ उनको मिलेगा। कृषि वैज्ञानिक एके मिश्रा ने प्रमुख फसलों की उन्नतशील किस्मों आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही रबी फसलों में लगने वाले रोग व कीट पहचान के लक्षण एवं उनके नियंत्रण के बारे में किसानों को बताया। इस दौरान अन्य लोगों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए।

खबरें और भी हैं...