पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल पंपों पर भी हो रहा सख्ती से पालन

बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल पंपों पर भी हो रहा सख्ती से पालन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर

लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बिना हेलमेट के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं दिए जाने के सख्त निर्देश दिए गए। इसके चलते पेट्रोल पंप संचालकों ने भी आवश्यक दिशा निर्देश के पोस्टर तो अपने पंप लगा लिए थे। लेकिन उसका सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा था। लेकिन जब खाद्य अधिकारियों द्वारा इस पर सख्ती दिखाते हुए पंपों पर जाकर जांच करना शुरू किया गया तो अब यह अभियान थोड़ा सफल होता दिखाई दे रहा है। हालांकि इसका अभी भी पूरी तरह से पालन नहीं हो रहा है। कई लोग पंप पर दूसरे वाहन चालकों से हेलमेट मांगकर पेट्रोल भरवाकर ले जा रहे है। कुछ पंपों के बाहर तो कुछ लोग हेलमेट किराए देने के लिए खड़े हो गए और हेलमेट देने के एवज में 10- 20 रुपए ले रहे है। वहीं कुछ जगह पर पंपों के बाहर कुछ लोग हेलमेट बेचते भी देखे जा रहे है। खाद्य अधिकारी मनोज शुक्ला ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही हेलमेट का उपयोग अनिवार्य किया गया है। लोगों को खुद ही बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने के लिए नहीं जाना चाहिए। नगर के सभी पेट्रोल पंपों पर सख्ती से इसका पालन करवाया जा रहा है ताकि लोग हेलमेट का उपयोग करे।

किराए का हेलमेट लेकर भाग गया बाइक चालक
नगर में कुछ लोगों द्वारा किराए पर हेलमेट दिए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसे लेकर पेट्रोल पंप पर एक वाक्या उस समय हुआ जब एक बाइक चालक ने किराए का हेलमेट पेट्रोल डलवाने के लिए लिया। उसके बाद जिससे हेलमेट लिया गया था उसको वापस करने के बजाए हेलमेट लेकर भाग निकाला और किराए पर हेलमेट देने वाला उसका इंतजार करता ही रह गया।

पंप पर नहीं मिल रहा बिना हेलमेट के पेट्रोल।

खबरें और भी हैं...