पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राेजगार सहायकों की हड़ताल जारी, काम प्रभावित

राेजगार सहायकों की हड़ताल जारी, काम प्रभावित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर

अपनी मांगों को लेकर विगत चार दिन से हड़ताल पर बैठे रोजगार सहायकों द्वारा धरना आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रखा। उनका कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक इसी प्रकार से आंदोलन किया जाएगा। इस बारे में संघ अध्यक्ष नितिन सक्सैना ने बताया कि मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। हमारे द्वारा इसके लिए विधायक सहित अन्य पदाधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया। उन्होेंने अन्य कर्मचारियों के संगठन से भी इसके लिए अपना सहयोग मांगा है। धरने पर बैठे रोजगार सहायकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की गई।

गुलाना/बोलाई | जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया के रोजगार सहायक व संविदा अधिकारी, कर्मचारी पिछले पांच दिनों से नियमितिकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर है। एक तरफ यह कर्मचारी/अधिकारी अपने हक की लड़ाई लड़ने में लगे हुए है तो वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायतों के आॅनलाइन वह कार्य ठप पड़े है। जनपद की सभी पंचायतों में सुबह से शाम तक ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए चक्कर लगा रहे है। हालांकि यह लोग अपने अधिकार की लड़ाई लड़कर अपनी पीड़ा से प्रदेश के मुखिया को अवगत करवाना चाहते है। लेकिन इन हड़ताली कर्मचारी व सरकार के बीच कोई बात नहीं बनने के कारण ग्रामीण फजीहत में देखे जा रहे है। मांगे नहीं मानी जाती है तो 23 फरवरी से प्रदेश के समस्त पंचायत सचिव व सरपंच के साथ ग्राम रोजगार सहायक भी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालिन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर रोजगार सहायक सेक्टर प्रभारी अनिल परमार, सुनील हावड़िया, जितेंद्र राठोर, चंद्रपाल सिंह, भगवान सिंह, राहुल शर्मा, मोहित गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनोहर लाल नागर आदि मौजूद थे।

गुलाना | सुंदरकांड का पाठ करते रोजगार सहायक ।

शुजालपुर | धरने पर बैठे रोजगार सहायक।

भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध जताया
सुसनेर | 8 फरवरी से नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मचारियों शुक्रवार को भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध जताया। दोपहर बाद जनपद पंचायत परिसर पर सफाई के दौरान मनरेगा कर्मचारियों ने होली के गीतों को गाते हुए नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीजा पंवार, लेखापाल गिरिराज कारपेंटर, लोकेंद्र जैन, भरत जैन, सरपंच मोहनसिंह गुंदलावदा व अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...