पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | जनशिक्षा केंद्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक स्कूल सिटी में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण स्कूल में आयोजित किया गया था। इसका समापन शुक्रवार को हुआ। इस शिविर में सर्वप्रथम एसएमसी के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र मकवाना का जनशिक्षक मनोहर सिंह यादव व यादव सिंह परमार द्वारा स्वागत किया गया। प्रशिक्षण में प्रबंधन समिति की शाला में भागीदारी समिति के अधिकार, कर्तव्य आदि विषयों पर मास्टर ट्रेनर कपिल जैन द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। जनशिक्षा केंद्र के सभी 46 शाला प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण को मास्टर ट्रेनर यूनुस कुरैशी, रईस अंसारी, कपिल जैन एवं जनशिक्षक मनोहर सिंह यादव ने संपन्न करवाया।

खबरें और भी हैं...