पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिशु मंदिर में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

शिशु मंदिर में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वतीशिशु मंदिर में शिक्षकों को संस्कार संपन्न आधुनिक शिक्षा प्रणाली की जानकारी दी जा रही है। इसके चलते समिति ने अपनी वेबसाइट शिशु वाटिका भवन में चित्रावली, सीसी टीवी कैमरे का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता शशिकांत फड़के रहे। अध्यक्षता सत्यनारायण दुबे ने की। विशेष अतिथि विधायक जसवंत सिंह हाड़ा रहे।

शिक्षण संचालन समित द्वारा वेबसाइट का निर्माण किया है। समिति ने दस बीघा जमीन क्रय की गई है। इस पर शीघ्र ही सीबीएसई स्कूल शुरू किया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों से सहयोग के लिए भी आह्वान किया। अतिथि परिचय रामगोविंद नेमा ने दिया। स्वागत विनोद देशमुख, प्रकाश धनगर और हुकम धनगर ने किया। संचालन सत्यनारायण शर्मा ने किया। आभार प्रफुल्ल चौबे ने माना। बड़ी संख्या में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।