अरनियाकलां में अभा कवि सम्मेलन 14 को
शुजालपुर. अभाकवि सम्मेलन का आयोजन ग्राम अरनियाकलां में 14 दिसंबर रात 9 बजे हाट बाजार में होगा। आयोजन समिति सदस्य संतोष हवलदार ने बताया कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों में दिनेश रूड़की (राज.), राहुल शर्मा बीकानेर (राज.), धीरज शर्मा (धार), नरेंद्र नखेत्री (उज्जैन), संतोष सागर (विदिशा), नम्रता निगम (भोपाल), संगीता सरल (भोपाल), सुरेश बम (पोलायकलां), उदयकुमार उदय (बड़नगर), पुष्पेंद्र पुष्प (बड़वाह), कन्हैयाराज (ब्यावरा) रचना पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन के सूत्रधार हजारीलाल हवलदार रहेंगे। मुख्य अतिथि सुभाष चौधरी अध्यक्ष खाती समाज और विधायक इंदरसिह परमार रहेंगे।