- Hindi News
- ठंड बढ़ी, स्कूल समय में परिवर्तन की मांग
ठंड बढ़ी, स्कूल समय में परिवर्तन की मांग
शुजालपुर.धीरे-धीरे ठंडजोर पकड़ने लगी है। जैसे-जैसे पारा नीचे जा रहा है, ठंड भी बढ़ रही है। ऐसे में सुबह की पाली में स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को ठंड कंपकंपाने लगी है। नगर में हर साल प्रशासन तेज ठंड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव करता है। अभिभावकों का कहना है कि प्रशासन को इस पर विचार कर छोटे बच्चों के जो स्कूल सुबह 7 बजे से लगाए जा रहे हैं उनको 9 बजे से लगाने का निर्देश देना जाना चाहिए। ताकि बच्चों को ठंड के कारण स्कूल जाने में दिक्कत हो। हालांकि प्रशासन तब तक कदम नहीं उठा सकता, जब तक कि उनके पास ऊपर से कोई आदेश नहीं आता। इधर जैसे-जैसे ठंड तेज हो रही है, अभिभावक स्कूल प्रबंधन से समय बदलने की मांग करने लगे हैं। अभिभावक प्रकाश अग्रवाल ने बताया उनकी बेटी दीप्ति कॉन्वेंट में कक्षा 3 में पढ़ती है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समय बदलने की चर्चा भी की। प्रशासन को भी चाहिए कि ठंड तेज हो, स्कूल का समय बदलने के लिए जल्द आदेश जारी करे। इस संबंध में दीप्ति कॉन्वेंट के फादर थामस का कहना है इसके लिए जरूरी हुआ तो विचार किया जाएगा।