पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवारा मवेशी दुर्घटना का कारण बन रहे

आवारा मवेशी दुर्घटना का कारण बन रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आवारा मवेशी दुर्घटना का कारण बन रहे

शुजालपुर.मंडीक्षेत्र फोरलेन पर आवारा मवेशी वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए हैं। शनिवार दोपहर मंडी क्षेत्र में राम मंदिर रोड पर उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब एक ट्रक से गाय टकरा गई। ट्रक की टक्कर से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी सुनीता मंडलोई तुरंत मौके पर पहुंचीं और भीड़ को समझाइश देकर ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। मवेशियों को लोग सड़क पर चारा डालकर खिलाते हैं। इस कारण दुर्घटना की स्थिति बनती रहती है। चौकी प्रभारी मंडलोई ने बताया ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।