पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हृदय रोग शिविर में 200 लोगों की जांच

हृदय रोग शिविर में 200 लोगों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हृदय रोग शिविर में 200 लोगों की जांच

शुजालपुर.नगरके स्पंदन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा साल हॉस्पिटल अहमदाबाद के सहयोग से शनिवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कान्हा वृंदावन गार्डन में नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल जैन टीम ने 200 लोगों की जांच की। इस दौरान जांच कराने पहुंचे लोगों को डॉक्टरों ने हृदय रोग से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए। शिविर में शाम 5 बजे तक जांच की गई। जांच टीम के सदस्य डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. श्रीनिवास माल्या, डॉ. भरत त्रिवेदी, डॉ. राजन मोदी, डॉ. शील द्विवेदी, डॉ. नमन शास्त्री, डॉ. चिराग मेहता, डॉ. कल्पना जैन, डॉ. सतीश पटेल, डॉ. केतन पटेल, डॉ. जोयल शाह थे। मुख्य अतिथि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल जैन पं. श्याम मनावत मौजूद थे। शिविर के बारे में जानकारी डॉ. एस.एन. गुप्ता ने दी। संचालन रामगोविंद नेमा ने किया। आभार रमेश परमार ने माना।