भागवत कथा के समापन पर चल समारोह निकाला
भागवत कथा के समापन पर चल समारोह निकाला
शुजालपुर.मंडीस्थित ब्रजनगर कॉलोनी में पं. कमलशंकर जोशी द्वारा की जा रही कथा का शनिवार को समापन हो गया। भागवतजी का चल समारोह प्रमुख मार्गों से निकाला गया। चल समारोह कथा स्थल से शुरू होकर फोरलेन, दुर्गा मंदिर होता हुआ पुन: कथा स्थल पहुंचा। चल समारोह में आगे-आगे बैंड पर धार्मिक गीतों की धुन पर पीछे श्रद्धालु चल रहे थे।