पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा उत्सव : 22 में से 12 विधाएं ही हुई

युवा उत्सव : 22 में से 12 विधाएं ही हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा उत्सव : 22 में से 12 विधाएं ही हुई

शुजालपुर.शासकीय जवाहरलालनेहरू कॉलेज में दो दिनी युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का शुभारंभ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य आर.एस. पाल की अध्यक्षता में हुआ। आयोजनों के तहत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता के दौरान कुल 22 विधाओं में से 12 विधाओं में प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें साहित्यिक गतिविधियों में प्रश्न मंच में कविता परमार, चंदन चौहान एवं हेमंत शर्मा विजेता रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में रघुनंदन परमार एवं विपक्ष में मोहम्मद शादाब प्रथम रहे। सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत मूक अभियान में आरिफ मंसूरी मिमिक्री में मोहम्मद शादाब प्रथम रहे। संगीत प्रतियोगिताओं के तहत एकल गायन प्रतियोगिता में सुगम में सतीश गोयल, समूह गान में भारतीय में प्राची हाड़ा उनके साथी प्रथम रहे। रूपांकन गतिविधियों में पोस्टर निर्माण में कृष्णामूर्ति तथा रंगोली प्रतियोगिता में मेघा यादव प्रथम रहे। इन गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रो. ज्योति आठिया, संयोजक प्रो. मुमताज सिद्दिकी एवं राजरानी खुराना स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा। छात्र-छात्राओं ने भी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।