- Hindi News
- नहाने गए अधेड़ व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत
नहाने गए अधेड़ व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत
नहाने गए अधेड़ व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत
कानड़|रविवार दोपहरदेव महाराज रोड पर छोटे तलावनुमा पानी के डबरे में नहाने गए एक अधेड़ व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार कचरु पिता हीरा (45) निवासी नैन्याखेडी़ देव महाराज के रास्ते पर डबरों मे भरे पानी में नहाने गया था, यहां उसकी डूबने से मौत हो गई। शव दिखते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। शव को निकालकर आगर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल पर उपस्थित गांव नैन्याखेडी़ के लोगों ने बताया कचरु पहले से मिर्गी की बीमारी से ग्रस्त था। शंका है कि नहाने के दौरान पानी देखकर मिर्गी का असर हो गया होगा, जिससे वह पानी के अंदर ही रह गया। तालाबमें डूबने से किशोर की मौत-शाजापुर| शुजालपुरपुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम उगड़ी के पास तालाब में डूबने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। शुजालपुर पुलिस के अनुसार मृतक मुकेश (15) निवासी ग्राम उगड़ी है। वह शनिवार देरशाम शौच करके तालाब किनारे हाथ धोने गया था। पुलिस के अनुसार अचानक पैर फिसलने से मुकेश डूबा और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी रविवार दोपहर मिली। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को साैंपा। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।