- Hindi News
- कृषि महोत्सव में किसानों को उन्नत कृषि की जानकारी दी
कृषि महोत्सव में किसानों को उन्नत कृषि की जानकारी दी
कृषि महोत्सव में किसानों को उन्नत कृषि की जानकारी दी
कालापीपल. ग्रामखरदोनकलां स्थित हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में कृषि महोत्सव का आयोजन किया। अध्यक्षता विधायक इंदर सिंह परमार ने की। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक राजीव उमठ डॉ. सुधीर धाकड़ ने किसानों को कृषि के उन्नत तरीकों की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों द्वारा कृषि पर आधारित किसानों के सवालों के जवाब दिए गए। कृषि विभाग के एसडीओ के.एस. केन ने जानकारी बताया सरकार द्वारा किसानों को नई कृषि तकनीकियों की जानकारियां देने के लिए किसान रथ चलाया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम एच.एस. चुंडावत, एसडीओपी डी.के. जैन, तहसीलदार आनंद मालवीया, भूमि संरक्षण अधिकारी नरेश परमार, उपसंचालक कृषि डी.एस. वर्मा, डी.एस. जमरा, पूर्व विधायक फूलसिंह मेवाड़ा, शुजालपुर मंडी अध्यक्ष कैलाश सोनी, जनपद उपाध्यक्ष मानसिंह दरबार, सरपंच अशोक शर्मा, पुरुषोत्तम उपाध्याय, हरिप्रसाद उज्जालिया, नवीन शिंदे, चैतन्य पाटीदार आदि उपस्थित रहे।
नि:शुल्कखसरा बी-वन का वितरण-कार्यक्रम केदौरान किसानों को नि:शुल्क खसरा बी-वन का वितरण विधायक परमार और अतिथियों द्वारा किया गया। तहसीलदार मालवीया ने बताया तहसील के सभी कृषि भूमि धारकों को नि:शुल्क खसरा बी-वन पटवारियों से भी प्राप्त कर सकते हैं।