- Hindi News
- हाथ धुलाई कार्यक्रम का रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज होगा
हाथ धुलाई कार्यक्रम का रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज होगा
हाथ धुलाई कार्यक्रम का रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज होगा
शुजालपुर.स्वच्छ अभियानके अंतर्गत हाथ धुलाई कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण जनपद पंचायत के बीआरसी भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक धर्मेंद्र परमार एनबीए ब्लॉक समन्वयक ने बताया जिन शालाओं में 100 बच्चों से अधिक संख्या दर्ज है, विशेष प्रकार से हाथ धुलाई कार्यक्रम मनाया जाएगा और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पंजीकृत स्कूलों का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज होंगे। इस दौरान मास्टर ट्रेनर हुकम परमार घनश्याम धनगर द्वारा हाथ धुलाई दिवस पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। परमार ने बताया हाथ धुलाई कार्यक्रम में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। इस दौरान हाथ धुलाई का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण में बीआरसी जसवंत सिंह बैस ने उपस्थितजनों को प्रबंधन, गवाह, और वालिंटियर की भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जनपद सीईओ एन.आर. अहिरवार, बीईओ राधिका प्रसाद तिवारी, बीएसी सुनीता राठौर, गौरव सक्सेना सहित शिक्षक सरपंच उप सरपंच उपस्थित थे।