छात्रों को बताए आग से बचने के तरीके
छात्रों को बताए आग से बचने के तरीके
शुजालपुर. नगरके मंडी क्षेत्र में संचालित अनुप्रीत आईटीआई के छात्रों को उनके कैरियर में जॉब के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना है। इसके बारे में एक कार्यशाला आयोजित करके उनको इसकी सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस दौरान पीथमपुर से आए एस.के. श्रीवास्तव द्वारा इसकी जानकारी छात्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तारपूर्वक दी। इस दौरान छात्रों ने अपनी बात को कार्यशाला में रखकर इसके संबंध में कई प्रकार के प्रश्न पूछकर अपनी शंका का समाधान किया। उन्होंने पूछा कि यदि हम किसी फैक्ट्री में काम रहे है और एक दम से आग लग जाती है तो हमें क्या करना चाहिए। प्रशिक्षण देने वाले आर.एस. श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी स्थिति में हमें सबसे पहले तो फायर ब्रिगेड को फोन करना चाहिए। इसके बाद हमारे जो संसाधन आग बुझाने के होते है उनसे आग बुझाने का प्रयास करना चाहिए। अपने बचाव के लिए अगर कोई वैकल्पिक मार्ग है तो उससे निकालने का प्रयास किया जाना चाहिए। काॅलेज प्रबंधन की और से अनिल अग्रवाल ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर प्रीति अग्रवाल, काॅलेज के प्राचार्य एन.के. तिवारी आदि बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।