- Hindi News
- नपा अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों का जायजा लेकर समस्या सुनी
नपा अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों का जायजा लेकर समस्या सुनी
वार्डवासियों को समस्या निराकरण का आश्वासन दिया, ठेकेदार को निर्देश
भास्करसंवाददाता|शुजालपुर
नगरपालिका द्वारा मंडी सिटी क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। उनके कामों का जायजा लेने के लिए नपाध्यक्ष रचना जैन परिषद के सदस्यों ने रविवार को विभिन्न वार्डों में जाकर कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान लोगों ने उनको समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान सदस्यों ने वार्ड 14 में निर्माण कार्य देखकर जो कमी रही, उस बारे में ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए। वार्ड में कुछ क्षेत्रों में बनी सड़क निर्माण की जानकारी दी। दूसरी ओर कुछ लोगों ने बिजली के पोल पाइप लाइन नहीं होने के कारण हो रही परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने बताया नपा द्वारा बिजली कंपनी को अवगत करा दिया गया है कि जिन क्षेत्रों में बिजली पोल लगाना है। वहां सर्वे कराया जाए ताकि लोगों को होने वाली परेशानी से निजात मिल सके। इस पर सदस्यों ने पाइप लाइन के लिए नपा के पीएचई विभाग से चर्चा कर जहां संभव होगा वहां पाइप लाइन डलवाने के बारे में कहा। इस अवसर पर जल सभापति कैलाश सोनानिया, नपा लोक निर्माण शाखा के प्रभारी महेंद्र नाहर, पार्षद सुरेंद्र तोमर, उदय सिसौदिया, जीवन राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंगलसिंह राठौर, दयाकिशन शर्मा, कमल परमार, सोहन खत्री आदि मौजूद थे।