पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले की गंदगी और मच्छरों से रहवासी त्रस्त

नाले की गंदगी और मच्छरों से रहवासी त्रस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर. सिटी-मंडीफोरलेन पर नाले की सफाई नहीं होने से समीप दुकान संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे नाले से फैलती बदबू और मच्छरों के कारण यहां लोगों का बैठना तक मुश्किल हो गया है। समय-समय पर लोगों ने इसके लिए नपा को अवगत कराया जाता है। जब लोग इसकी शिकायत करते हैं तब नाले की सफाई करवा दी जाती है। लेकिन उसके बाद इस तरफ काेई सफाई कर्मचारी नहीं आता। मार्ग पर दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों और रहवासियों का कहना है नपा को अन्य जगह की तरह प्रतिदिन सफाई करवाना चाहिए। ताकि गंदगी से रहवासी और दुकानदारों को छुटकारा मिलेे। दुकान संचालित करने वाले सुनील शर्मा ने बताया मंडी बस स्टैंड से लेकर शासकीय जवाहरलाल नेहरू काॅलेज तक नाले की सफाई सप्ताह में एक दिन होना चाहिए। क्योंकि नाले की कई दिनों तक सफाई नहीं होने से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। मामले में नपा सीएमओ विद्याशंकर चतुर्वेदी का कहना है कि इस ओर ध्यान देकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ताकि लोगों को होने वाली समस्या से निजात मिल सके।