पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बामन घाट से सिंचाई जारी सील लेवल तक पहुंचा पानी

बामन घाट से सिंचाई जारी सील लेवल तक पहुंचा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके जलप्रदाय स्रोतों से पानी के दोहन को रोकने के लिए नपा कोई कदम नहीं उठा रहा है। बामन घाट डेम का पानी जो बारिश के समय लबालब था प्रतिदिन कम होता जा रहा है। डेम में कुछ दिन पहले तक जलस्तर अच्छा था। लेकिन अब पानी सील लेवल तक पहुंच गया है। किसानों को डेम से पानी लेने से नहीं रोका गया तो आने वाले समय में नगर के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है।

मामला नगर के जलप्रदाय स्रोत नांदासुरा डेम का है। डेम से पानी का दोहन रोकने के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई कदम नहीं उठाने के कारण किसान अपनी फसलों को पानी देने के लिए डेम से सिंचाई कर रहे हैं। डेम से इसी तरह पानी कम होता रहा तो जो पानी हर बार फरवरी-मार्च तक भरा रहता था, वह पानी जनवरी तक खत्म हो जाएगा। इसके बाद नगरवासियों को फिर पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है। वर्तमान में बामन घाट का पानी सील लेवल तक अभी से पहुंच जाना संकट पैदा कर सकता है। क्योंकि गत वर्ष इस समय तक डेम आधा भरा हुआ था। लेकिन इस बार नपा चुनाव के चलते डेम के जल दोहन को रोकने के लिए तो नपा ने ध्यान दिया और ही प्रशासन ने कदम उठाए। बताया जा रहा है कि जिस प्रकार पानी का दोहन नांदासुरा डेम पर हो रहा है, जनवरी तक नदी का पानी पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। गत वर्ष जब किसान नदी का पानी फसल ले रहे थे, उस समय नपा और प्रशासन ने सतर्कता बरती, जिससे बामन घाट डेम आधा खाली हुआ था। लेकिन इस बार तो नपा ने कोई कदम नहीं उठाए। जिला प्रशासन ने इस नदी के पानी का उपयोग अन्य कामों में लेने के लिए रोक लगा दी। इसके बाद भी किसान इसका उपयोग अपनी फसल के लिए कर रहे हैं। गत वर्ष बामन घाट डेम का काम पूरा होने के बाद एक दिन छोड़कर जलप्रदाय किया जाने लगा था। इस कारण लोगों को गर्मी में भी ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा था। लेकिन यदि पानी के दोहन को नहीं रोका गया तो जलसंकट का सामना करना पड़ सकता है।

नईपरिषद को करना होगा प्रयास -नपा चुनावमें इस बार भाजपा की परिषद बनी है। उसके कार्यभार ग्रहण करने में अभी 1 माह से अधिक समय शेष है। वर्तमान परिषद ने कार्यकाल समाप्त होता देख अपना काम शिथिल कर दिया। इस कारण अब नई परिषद की जिम्मेदारी होगी कि वह नगरवासियों के लिए जो पानी बामन घाट डेम पर बचा है, उसके दोहन को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर चर्चा कर रोकने के लिए कदम उठाए।

अबतक दल का गठन नहीं किय