- Hindi News
- नौकरी के लिए 575 युवाओं ने रोजगार मेले में पंजीयन कराया
नौकरी के लिए 575 युवाओं ने रोजगार मेले में पंजीयन कराया
आमतौरपर हर दिन पढ़ाई करने कॉलेज पहुंचने वाले युवा मंगलवार को रोजगार और रोजगार संबंधी विकल्प तलाशने कॉलेज पहुंचे। परिसर में लगे विभिन्न कंपनियों के स्टाल पर पहुंचकर उन्होंने जानकारी ली और अपनी योग्यता के मुताबिक उनमें राेजगार तलाशे। 575 युवाओं ने नौकरी के लिए पंजीयन भी करा लिया।
स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत मंगलवार को शासकीय बीएसएन कॉलेज में रोजगार मेला लगा। मेले में इंदौर, देवास, उज्जैन सहित शाजापुर आदि में कार्यरत कंपनियों ने स्टाल लगाए। कंपनी कर्मचारियों ने रिक्त पदों की जानकारी देते हुए योग्यता बताई। योग्यता रखने वाले युवाओं उक्त कंपनी के स्टाल पर पंजीयन कराया और नौकरी करने की इच्छा जताई। पंजीकृत युवाओं से कंपनी सीधे संपर्क करेगी और उनके मापदंड पर खरे उतरने वालो को नौकरी का ऑफर देगी।
दो दिनी मेले में शाजापुर कॉलेज के विद्यार्थियों सहित पूर्व छात्र और आगर, शुजालपुर, कालापीपल, मक्सी कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल हुए। इसमें से कुल 575 युवाओं ने नौकरी के लिए अपना पंजीयन कराया है।
14कंपनियों के स्टाल लगे, कुछ आज आएंगी
दोदिनी मेले के पहले दिन कुल 14 कंपनियों ने स्टाल लगाए। जो कंपनियां मंगलवार को मेले में नहीं पहुंच सकी। उनमें से कुछ कंपनियां बुधवार को शामिल होकर अपने स्टाल लगाएगी।
आगामीअवसर भी तलाशे-मेले मेंविभिन्न टेक्नीकल संस्थाओं ने भी स्टाल लगाए थे। जहां युवाओं की वर्तमान शिक्षा के बाद आगे के लिए विकल्प बताए गए। इसे लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला।
दोपहर12 बजे शुभारंभ हुआ मेलेका दोपहर 12 बजे शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अरुण भीमावद, विशेष अतिथि नपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन समन्वयक आदित्य लुणावद थे। प्रभारी प्राचार्य वी.के. शर्मा, प्रो. बी.एस. विभूते, एस.के. मेहता, अरुण कुमार बोडाने सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद था।
मेले में मौजूद युवा कॉलेज स्टाफ। इनसेटपंजीयनकराने के लिए लगी युवाओं की भीड़।