महाशिवरात्रि महोत्सव आज से
सिटी रिपोर्टर | गुलाना/बोलाई
महाशिवरात्रिके पावन अवसर पर गोविंदजाने आश्रम दास्ताखेड़ी में बुधवार से महोत्सव शुरु हाेगा। श्री पातालेश्वर मंदिर में विराजित महादेव के दर्शन कर श्रद्धालु धर्म लाभ लेंगे। विष्णु महायज्ञ में संत पं. विनोद नागर (गाेविंद जाने) के श्रीमुख से हजारों मंत्रों के साथ आहुति दी जाएगी। मंगलवार से ही आश्रम में दूरदराज से धर्मप्रेमी का आना शुरू हो गया।
दास्ताखेड़ी आश्रम के पांच मंजिला पातालेश्वर महादेव मंदिर में विराजित देवाधिराज भगवान शिव के दरबार में बुधवार से सात दिनों तक आश्रम पर कई आयोजन होंगे। इसके चलते बुधवार को भागवत कथा का आयोजन होगा। आश्रम पर प्रदेशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर देव दर्शन संत नागर की कथा का लाभ लेंगे। आश्रम समिति के संयोजक मनीष नागर ईश्वरसिंह राजपूत ने बताया इस साल भी आश्रम समिति द्वारा आयोजन के चलते आश्रम पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
देवस्थापना के साथ निःशुल्क विवाह -आज से विष्णु महायज्ञ में हजारों मंत्रों का जाप प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा के दौरान हजारों श्रद्धालुजन कथा का लाभ लेंगे। साथ ही यहां स्थित पांच मंजिला पातालेश्वर महादेव मंदिर की आखिरी मंजिल पर भगवान नारायण, राजा हरीशचंद्र, रोहित मां तारा की स्थापना की जाएगी। वहीं निःशुल्क विवाह समारोह में श्रद्धालु भाग लेंगे। संत नागर दर्जनों वर-वधुओं को विवाह सूत्र में बांधेंगे।
शिवरात्रिमहोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी
शुजालपुर|डिवाइन महिला जन कल्याण समिति के तत्वावधान में शिवरात्रि पर्व पर ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की ओर से जटाशंकर मंदिर परिसर में 17 फरवरी को द्वादश ज्योतिर्लिंग श्रीकृष्ण के बांसुरी बजाते आकर्षक रूप में आगमन की झांकी बनाई जाएगी। कार्यक्रम में आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिता भी रखी जाएगी। दोपहर 12 बजे महाआरती का होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाएं सचिव शारदा गुप्ता, लता विजयवर्गीय से संपर्क कर सकती हैं। उड़ान मंच द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन सुबह 8 बजे शिव दर्शन भवन में बी.के. दुर्गा बहिन द्वारा एक कक्षा लेकर योग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता विजेंद्रसिंह सिसौदिया अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अतिथियों द्वारा शिव ध्वज लहराकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंच अध्यक्ष निर्मला अग्रवाल ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होकर भाग लेने का अनुरोध किया है।
पातालेश्वर मंदिर की पांचवीं मंजिल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में।