पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों की हड़ताल से न्यायालय का काम ठप

वकीलों की हड़ताल से न्यायालय का काम ठप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभिभाषकसंघ ने प्रदेश बार एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को काम बंद कर हड़ताल को समर्थन दिया। अभिभाषक संघ के सचिव दिनेश व्यास ने बताया प्रदेश बार एसोसिएशन के कुछ सदस्यों और जबलपुर हाईकोर्ट के न्यायाधीश के साथ एक मामले के संबंध में हुए विवाद को लेकर प्रदेश बार कौंसिल द्वारा मंगलवार को हड़ताल का आह्वान किया गया था। इसका समर्थन स्थानीय अभिभाषक संघ ने भी किया। हड़ताल के दौरान अभिभाषक ने न्यायालयीन कार्य में भाग नहीं लिया और न्यायालय का काम पूरी तरह से ठप रखा। हड़ताल के कारण न्यायालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। न्यायालय में पक्षकार आए ,अभिभाषकों की हड़ताल के कारण वापस लौटना पड़ा।

कालापीपल|स्टेटबार कौंसिल के आह्वान पर मंगलवार को अभिभाषक संघ के सभी सदस्य हड़ताल पर रहे। इस दौरान न्यायालीन काम में भाग लेकर प्रतिवाद दिवस मनाया।

बड़ौद|स्टेंट बार कौंसिल के आह्वान पर मंगलवार को अभिभाषक संघ सदस्यों ने हड़ताल रखी और न्यायालयीन कार्यों में भाग नहीं लिया। अभिभाषक संघ ने सिविल न्यायालय के लिए मंगलवार को धरना प्रदर्शन को भी स्थगित कर दिया है।कलेक्टर ने बड़ौद के सिविल न्यायालय एवं न्यायाधीश निवास कर्मचारियों के निवास के लिए स्थान का चयन कर प्रतिवेदन शासन को भेज दिया है। संघ संरक्षक भगवतस्वरूप श्रीवास्तव, अध्यक्ष रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक गर्ग, सचिव कमलेशराव धुले, सहसचिव दुलेसिंह परिहार, ज्वानसिंह परिहार, मीडिया प्रभारी निशांत शर्मा, राजपालसिंह, आशीष शर्मा, निशांत शर्मा, शीतल जैन आदि उपस्थित थे।