पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायत मिलने पर चिकित्सक के घर पहुंचकर सीएमएचओ ने जांच की

शिकायत मिलने पर चिकित्सक के घर पहुंचकर सीएमएचओ ने जांच की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीके सरकारी अस्पताल में पदस्थ डाॅ. बी.एल. गुप्ता के बारे में लोगों द्वारा बार-बार शिकायतें सीएमएचओ के पास पहुंच रही थीं। इसको लेकर सोमवार को सीएमएचओ डाॅ. अनुसुइया गवली ने डॉक्टर के घर पहुंचकर जांच की। इस दौरान डॉक्टर के घर पर एक मरीज का उपचार किया जा रहा था। लेकिन मरीज ने बताया उसका उपचार नि:शुल्क किया जा रहा है।

जांच के दौरान डॉ. गवली से डॉ. गुप्ता ने कहा मरीज काे सामान्य सर्दी-खांसी है। इसका उपचार किया जा रहा है। इस दौरान डॉ. गवली ने शिकायतों का हवाला देते हुए कहा सरकारी डॉक्टर को निजी रूप से प्रैक्टिस करने के नियमों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। इस पर डाॅ. गुप्ता ने कहा मरीज का प्राथमिक उपचार करना मेरा नैतिक कर्तव्य होता है। इसके चलते मेरे द्वारा उपचार किया जा रहा है। उनके निवास पर ड्रेसिंग की सामग्री देखकर जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा आपके यहां मरीजों का उपचार करने की अन्य सामग्री भी है। इस पर उन्होंने कहा कई बार रात में दुर्घटना के मरीज आते हैं। उनके लिए इस प्रकार के साधन रखना पड़ते हैं। गंभीर मरीज का उपचार नहीं करते हैं तो लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है।

^शुजालपुर पदस्थ डाॅ. गुप्ता के विरुद्ध निजी स्तर पर प्रैक्टिस करने की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को दर्ज करवाई गई थी। इसके चलते यहां जांच की गई है। इस जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। जांच के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। डॉ.अनुसुइयागवली, सीएमएचओ शाजापुर

^मेरे द्वारा घर पर मरीज का प्राथमिक उपचार किया जा रहा था। उस समय जांच के लिए सीएमएचओ डॉ. गवली आई थीं। क्योंकि पूर्व में कुछ लोगों ने मेरी सीएमएचओ से झूठी शिकायत की थी। डाॅ.बी.एल. गुप्ता, शुजालपुर