पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 घंटे तेज बारिश के आसार

24 घंटे तेज बारिश के आसार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ सिंचाई के समय बारिश होने से फसल के लिए फायदेमंद

{ओलावृष्टि के समाचार से किसानों की धड़कनें तेज

भास्करसंवाददाता|शाजापुर

गुरुवारसे बदले मौसम के मिजाज को देख मौसम विशेषज्ञों ने 24 घंटे और तेज बारिश के आसार बताए हैं। शनिवार शाम तक तेज हवा के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश फिलहाल किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी, लेकिन ओलावृष्टि होने की सूचना ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दीं।

शुक्रवार दोपहर बाद शाजापुर आगर जिले में बारिश शुरू हुई जो शाम तक चली। शाजापुर में करीब 15 मिनट, तो आगर में करीब डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। दोनों जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश के साथ मक्का के आकार के ओले गिरे। बेमौसम हुई बारिश से रबी फसलों को फायदा होगा। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक मावठे का पानी रबी फसलों में अमृत का काम करेगा। रात करीब 8.30 बजे से फिर शाजापुर आगर जिले में तेज और रुक-रुककर बारिश शुरू हुई। जो देर रात तक जारी रही।

यहांहुई बारिश- शाजापुरसहित क्षेत्र के अभयपुर, पनवाड़ी, सुनेरा, मो. बड़ोदिया, बेरछा, रंथभंवर, देंदला, कानड़, आगर, बड़ौद, नलखेड़ा, बड़ागांव, सोयतकलां, सुसनेर, आमला, टुकराना, बोलाई, शुजालपुर, कालापीपल, कालीसिंध, मोड़ी, सलसलाई, गुलाना, मक्सी क्षेत्रों में बारिश के समाचार हैं।

गड़बड़ाईबिजली व्यवस्था- बेमौसमहुई बारिश से शहर की बिजली सप्लाई गड़बड़ा गई। शाम करीब 5 बजे से बस स्टैंड से लेकर डिपो के पीछे वाले क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे विजय नगर, ज्योति नगर, लक्ष्मी नगर, नवीन आदर्श नगर आदि क्षेत्रों में देर रात तक अंधेरा रहा। रहवासी परेशान होते रहे। (संबंधित खबरपेज 4 पर)

ट्रफ लाइन से बनी स्थिति

^ट्रफलाइन (द्रोणिका पट्टी) गोवा से लेकर दिल्ली तक करीब 300 किमी की चौड़ाई में फैली है। इसका एक हिस्सा समुद्र से टकराया है। समुद्र से नमी मिलते ही पूरे क्षेत्र में बारिश होगी। आने वाले 24 घंटे में तेज बारिश के आसार हैं। वैसे दो दिन तक मौसम में बारिश होने के संकेत मिले हैं। सत्येंद्रधनोतिया, मौसमविशेषज्ञ, जिला अस्पताल शाजापुर

^फिलहालजो बारिश हो रही है वह रबी फसलों के लिए अमृत का काम करेगी। सिंचाई वाले पानी से ज्यादा बारिश से कई दिनों तक खेतों में नमी बनी रहेगी। बशर्ते बारिश के साथ ओलावृष्टि हो। बी.एल.मालवीय, उपसंचालक कृषि जिला आगर-मालवा

^अचानकहुई बारिश के