- Hindi News
- गल्ला मंडी व्यापारी का आठ लाख का माल गायब
गल्ला मंडी व्यापारी का आठ लाख का माल गायब
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर
गल्लामंडी में एक बार फिर काम करने वाले एक गल्ला व्यापारी के माल पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हाथ साफ कर दिया गया। व्यापारी ने अपना माल इंदौर ले जाने के लिए भरा था। जो माल सहित ट्रक बीच रास्ते से गायब हाे गया।
जानकारी के अनुसार नगर की गल्ला मंडी मे खरीदी करने वाले गल्ला व्यापारी दिनेश विजयवर्गीय ने दो दिन पहले 250 क्विंटल सोयाबीन इंदौर के ट्रांसपोर्टर विनोद शिवहरे के एमपी 09 एचबी 3950 नंबर के ट्राले में भरकर रवाना किया था। ट्राला शुजालपुर का ही राजेश ठाकुर चला रहा था। लेकिन जब राजेश ट्राला लेकर जा रहा था तभी उसको उसके मालिक ने फोन कर कहा कि उसको आष्टा से एक टीन घी का लेकर आना है। वह अपना ट्रक आष्टा की चौपाटी पर खड़ा कर क्लीनर को ट्राले में छोड़कर मालिक के बताए गए स्थान पर चला गया। लेकिन उसको वहां पर कोई नहीं मिला। जब वह वापस आया तो उसको जिस स्थान पर ट्रक खड़ा कर गया था वहां से ट्रक गायब था। इसकी जानकारी गल्ला व्यापारी दिनेश विजयवर्गीय को दी। दिनेश विजयवर्गीय द्वारा ट्रक मालिक विनोद शिवहरे को फोन लगाकर पूछा गया। उसके द्वारा कहा गया कि जो नंबर ट्रक के बताए जा रहे हैं। वह उसी की गाड़ी के नंबर है। लेकिन उसकी गाड़ी तो बंबाई गई हुई है। गल्ला व्यापारी ने आष्टा थाने पहुंचकर उसके माल गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। वहीं चालक ठाकुर का कहना है कि उसकी ट्रक मालिक से हमेशा फोन पर ही बात हुई है। उसको देखा नहीं है। वह दो दिन पहले ही उसका ट्रक चलाने लगा था। गल्ला व्यापारी दिनेश विजयवर्गीय का कहना है कि ट्रक मालिक से चर्चा की गई उसने स्पष्ट तौर पर अपनी गाड़ी को यहां भेजे जाने के बारे में मना कर दिया और चालक राजेश को भी पहचानने से मना कर दिया।
पूर्व में भी हो चुकी है वारदात
इसीप्रकार की वारदात जिस ट्रक से उनका माल गायब हुआ है। उसी ट्रक से उत्तर प्रदेश के झांसी के निमाड़ी से भी एक ट्रक गेहूं गायब किए जा चुके है। उसका भी अाज तक पता नहीं चला। इसकी जानकारी उनको निमाड़ी के व्यापारी पुष्कर गुप्ता द्वारा दी गई है। इस प्रकार यहां से गल्ला व्यापारी का माल चोरी होने की पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व मनीष मुरारी फर्म का करीब 25 लाख रुपए के गेहूं 6 माह पूर्व उसके द्वारा झारखंड के लिए भरा गया था। जो बनारस के ट्रांसपोर्टर के ट्रक में भरा गया था। उसका भी अब तक कोई पता न