पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया संकट को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

यूरिया संकट को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर.पिछले एकमाह से किसान खाद के लिए परेशान हो रहे है। यूरिया की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार पल्लवी पुराणिक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में अरन्याकलां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद परमार, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामसिंह मालवीय, प्रवीण जोशी, सेवादल जिला मुख्य संगठक कैलाश उपलावदिया, विष्णु शर्मा, सिरमत बैस, बद्रीप्रसाद, बाबूलाल, प्रवीण जोशी, कल्लू सदर, जीवन राणा, बेनीप्रसाद मीणा, अरविंद मेवाड़ा, विक्रमसिंह आदि उपस्थित थे। ज्ञापन के समय वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रहा।

किसानोंकी मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन-कालापीपल| कांग्रेसका प्रदेश व्यापी अभियान के तहत ब्लाॅक कांग्रेस द्वारा ब्लाॅक में यूरिया की कमी, बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर जलने पर बकाया राशि 50 प्रतिशत तक जमा करवाने को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसील रीडर सिद्धनाथ वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि पिछले दो वर्षाें से प्रकृति की मार से फसलें खराब हो रही हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार किसानों को सहायता देने की बजाय विद्युत कटौती कर रही है। वहीं किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं करा पा रही। पहले डीपी जल जाने पर 10 प्रतिशत राशि ली जाती थी, जिसे 50 प्रतिशत कर सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।