पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज गति से दौड़ते वाहन दुर्घटना का कारण बन रहे

तेज गति से दौड़ते वाहन दुर्घटना का कारण बन रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल भवनों के सामने नहीं लगाए रोड विभाग ने संकेत बोर्ड

भास्करसंवाददाता. शुजालपुर

नगरके सिटी मंडी फोरलेन मार्ग पर आए दिन दुर्घटना हो रही है। यहां पर दो दिन पूर्व एक बाइक चालक को काॅलेज के सामने एक वाहन चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस रोड पर बार-बार दुर्घटना का कारण वाहन चालकों द्वारा तेज रफ्तार से वाहन चलाना है। वहीं दूसरी और पूरे मार्ग पर कहीं पर भी संकेत बोर्ड नहीं लगे होने से लोगों को हादसे का शिकार होना पड़ रहा है। इस मार्ग पर स्कूल और काॅलेज होने के कारण अक्सर दुर्घटना का भय रहता है। इसी मार्ग पर शासकीय जवाहरलाल नेहरू काॅलेज, शासकीय शारदा एक्सलेंस स्कूल, शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, दीप्ति काॅन्वेंट स्कूल सहित कुछ अन्य शिक्षण संस्थाएं शामिल है। स्कूल के आने और जाने के समय यहां छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ लगी होती है।

नगर में तेज रफ्तार से दाैड़ने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना का डर बना हुआ है। पूर्व में रोड पर तेज गति से चलने वाले वाहनों द्वारा स्कूली बच्चों को घायल कर दिया था। फोरलेन रोड निर्माण के समय लोगों के द्वारा स्प्रीड ब्रेकर बनाने की मांग की गई थी। लेकिन इसके बाद भी आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस कारण इस प्रकार की स्थिति बन रही है। लोगों का कहना है कि यहां पर बढ़ती दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को यहां वाहनों की तेज रफ्तार को कम करने के लिए स्प्रीड ब्रेकर बनाया जाना चाहिए। इस बारे में मनीष ईचोरिया का कहना है कि स्कूल, काॅलेज के सामने रोड विभाग द्वारा संकेत बोर्ड लगाना चाहिए। तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। यहां पर सबसे ज्यादा दुर्घटना होने की संभावना उस समय रहती है जब डीओसी का रेक लगता है। उस समय काफी मात्रा में वाहन आते जाते हैं। इस बारे में थाना प्रभारी एसडी जोशी का कहना है कि यहां पर संकेत बाेर्ड लगाने का काम एमपीआरडीसी को करना था। लेकिन नहीं किया गया। वहीं तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों का ध्यान रखकर कार्रवाई की जाएगी।