पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने डेम की जानकारी मांगी

विधायक ने डेम की जानकारी मांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरवासियोंकी प्यास बुझाने के लिए नपा द्वारा यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत बनाए गए डेम को लेकर अब विधायक जसवंत सिंह हाड़ा ने नपा को एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने योजना के तहत अब तक हुए निर्माण कार्य, खर्च हुई राशि और शेष काम आदि की जानकारी मांगी है। इससे पहले भी विधायक ने जानकारी मांगी थी, लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुआ और दोबारा नपा को पत्र देकर इसकी विस्तृत जानकारी मांगी है।

शहर में करीब चार साल पहले से योजना के तहत निर्माण कार्य किया जा रहा है। 22 करोड़ रुपए खर्च कर शहरवासियों की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान कराने के लिए नपा ने नेवज नदी पर स्टाप डेम बनवाया। साथ ही यहां इंटेकवेल, एप्रोच रोड, पानी की टंकी, पाइप लाइन, फिल्टर प्लांट सहित कई निर्माण शुरू किए। लेकिन इनमें से ज्यादातर काम अब तक पूरे नहीं हो सके और करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी शहरवासियों को इसका फायदा नहीं मिल सका। योजना के तहत फिल्टर प्लांट को लेकर राजनीति तेज हुई और भाजपा-कांग्रेस के आमने-सामने आने की नौबत गई। इसी मामले को लेकर विधायक ने अब नए सिरे से पत्र लिखकर नपा से जानकारी मांगी है। इसमें उन्होंने काम शुरू होने से लेकर काम पूरा होने की जो समय सीमा तय की गई थी उसमें पूरा हुआ या नहीं, अगर नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार पर क्या कार्रवाई की गई। इसके अलावा काम पूरा हुआ तो इसका प्रमाण पत्र क्या तकनीकी विभाग से ले लिया गया आदि जानकारी मांगी है। विधायक हाड़ा ने बताया कि नपा ने चाहे नगर में एक दिन छोड़कर जलप्रदाय शुरू कर दिया हो। लेकिन इस योजना का काम इतनी धीमी गति से किया गया है कि यहां पर इसका लाभ दाे साल पहले मिल जाना था। लेकिन नपा द्वारा इसमें लापरवाही बरतते हुए संबंधित ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं करने के कारण काम में देरी हुई है। कुछ काम अब भी चल रहे हैं। लेकिन उनकी रफ्तार भी धीमी है।

नेवज नदी पर बना बामनघाट डेम, जिसको लेकर नपा से विधायक ने जानकारी मांगी है।