- Hindi News
- अब तक नहीं की गई सहायक अध्यापकों की पदोन्नति
अब तक नहीं की गई सहायक अध्यापकों की पदोन्नति
जिलेमें सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की कार्रवाई शासन के आदेशानुसार जून में पूरी की जाना थी। लेकिन डीईओ कार्यालय से अब तक सहायक अध्यापकों की पदोन्नति से संबंधित कार्रवाई नहीं की। शासन के आदेशानुसार पदोन्नति संबंधित सभी जानकारियां जैसे जिले में कुल कितने पदों पर पदोन्नति की जाना है और किन-किन विषयों के कितने पदों पर और किन-किन शालाओं में किस विषय के सहायक अध्यापक की पदोन्नति से पूर्ति की जाएगी। इस प्रकार की जानकारी एजुकेशन पोर्टल पर होना चाहिए थी। लेकिन जिले की वेबसाइट पर अब तक कहीं पर भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई। जबकि अन्य जिलों से सभी प्रकार की जानकारी भेज दी गई। इस संबंध में कुछ सहायक शिक्षकों ने पूर्व में यहां आए स्कूली शिक्षा मंत्री पारस जैन को भी ज्ञापन सौंपा। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा। मामले में सहायक शिक्षकों का कहना है विभाग से जानकारी मांगने पर हमें कह दिया जाता है कि अभी आचार संहिता चल रही है। जबकि आचार संहिता से इससे कोई लेना-देना नहीं है। जबकि माध्यमिक स्कूलों हाईस्कूल की शालाओं में पदोन्नति से भरे जाने वाले पद अभी रिक्त हैं। इस कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सहायक शिक्षक गौरव तिवारी ने बताया शिक्षा विभाग द्वारा जान बूझकर इस काम में विलंब किया जा रहा है। इस कारण सहायक शिक्षकों में आक्रोश पनपने लगा है। सहायक शिक्षकों ने जल्द से जल्द पदोन्नति की कार्रवाई कराने की मांग की है।