- Hindi News
- विधायक हाड़ा ने सीसी रोड का भूमिपूजन किया
विधायक हाड़ा ने सीसी रोड का भूमिपूजन किया
शुजालपुर| विकासखंडअंतर्गत आने वाले ग्राम मितेरा में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन एक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। मुख्य अतिथि विधायक जसवंतसिंह हाड़ा उपस्थित रहे। शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उन्हाेंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी सरकार द्वारा विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। उनके द्वारा ग्राम में बनने वाले सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। ग्राम में पानी के लिए एक टैंकर और हैंडपंप लगाने की घोषणा की गई। गांव में गंभीर बीमारी से पीड़ित धनसिंह, गंगाराम, जितेंद्र, बद्रीलाल को विधायक निधि से उपचार के लिए राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवनसिंह परमार, निर्भयसिंह यादव, इंदरसिंह पटेल, पूरनसिंह, देवीसिंह, देवकरण, हेमराज एलमसिंह, भगवतसिंह, सरपंच दयाराम, पंचायत सचिव श्रवणकुमार, मुकेश परमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।