पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई परिषद 15 से कार्यभार संभालेगी

नई परिषद 15 से कार्यभार संभालेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यभार ग्रहण करने के लिए अभी 1 माह का इंतजार करना होगा।

भास्करसंवाददाता| शुजालपुर

नगरपालिका चुनाव परिणाम में भाजपा को मिली भारी सफलता के साथ उनको कई प्रकार के विकास कार्यों को करने की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जिनको हल करने के लिए काफी मशक्कत करना होगी। नई परिषद के सदस्यों को कार्यभार ग्रहण करने के लिए अभी 1 माह का इंतजार करना होगा।

वर्तमान परिषद का कार्यकाल 15 जनवरी को समाप्त होगा। इसके बाद ही नई परिषद अपना काम शुरू कर सकेगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नई परिषद के सामने जो प्रमुख चुनौती रहेगी उसमें नपा की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना होगा। क्योंकि वर्तमान में नपा के पास कई बार इस प्रकार की स्थिति बनती है कि कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी समय पर नहीं हो पा रहा है। यहां पर कर वसूली नहीं होने के कारण इस प्रकार की स्थिति बनती है। वहीं दूसरी और नगर के लोगों को जलप्रदाय करने वाले जलस्त्रोत बामन घाट और नादासूरा डेम का पानी प्रतिवर्ष किसानों द्वारा अपनी फसल के लिए उपयोग कर लिया जाता है। नगर में जलप्रदाय करने के लिए नपा को गर्मी के समय दिक्कत होती है। इस बार भी किसानों द्वारा नदी के पानी का उपयोग खेती के लिए किया जा रहा है। इसके कारण नदी का पानी कम हो रहा है। नगर के लोगों की सबसे बड़ी समस्या यहां के अांतरिक मार्ग है। इन मार्गों के लिए वर्तमान परिषद द्वारा राशि भी स्वीकृत करवाकर उनका भूमिपूजन भी कर दिया गया। लेकिन इसके बाद भी यहां पर इसका काम शुरू नहीं हो सका है। इस कारण प्रमुख मार्गों पर लोगों को उड़ती धूल का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार से नगर के प्रमुख गांधी पार्क की दशा वर्तमान परिषद के द्वारा सुधार दी गई। लेकिन दो अन्य पार्क की दशा सुधारने की जिम्मेदारी नई परिषद की होगी। इसमें लक्ष्मीबाई पार्क और अांबेडकर पार्क शामिल है। इसके अतिरिक्त नपा को अपनी आय के साधन बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। इस बारे में विधायक जसवंत सिंह हाड़ा का कहना है कि वर्तमान परिषद द्वारा कई कामों को करने में गंभीरता से नहीं लिया गया। लेकिन नई परिषद के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जो काम अधूरे है उनको पूरा किया जाएगा। नपा में खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रयास, नपा की आय के स्त्रोत बढ़ाना, खेल स्टेडियम में सुधार करना आदि काम प्रमुखता से किए जाएंगे।

इस प्रकार वर्तमान नप