पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सारंगपुर शुजालपुर मार्ग का काम धीमी गति से चल रहा

सारंगपुर-शुजालपुर मार्ग का काम धीमी गति से चल रहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरसे लेकर रुचि सोया के आगे तक और उसके बाद सारंगपुर मार्ग का काम अधूरा होने से राहगीर परेशान हो रहे हैं। नगर में रोड निर्माण का काम चींटी की चाल से चल रहा है। इस कारण मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों से उड़ती धूल के कारण परेशानी और बढ़ गई है। खासकर दो पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है यहां इस मार्ग का काम चलते-चलते तीन साल से अधिक हो गया है, लेकिन आज तक इसका काम पूरा नहीं हुआ। कई बार लोगों ने विधायक जसवंतसिंह हाड़ा को और यहां तक कि कुछ ग्रामीण ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर भी इसकी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। ठेकेदार द्वारा जो काम किया जा रहा है, उसमें कई जगह पर गुणवत्ता की कमी है। वहीं दूसरी ओर इसका काम काफी धीमी गति से चल रहा है। लोगों का कहना है जो सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है, इसमें गति प्रदान करने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। क्योंकि इस मार्ग पर कई बार खराब रोड के कारण दुर्घटना भी हो चुकी है। यहां रोड पर बीच में पोल भी लगा दिए हैं, लेकिन इसके आगे का काम आज तक नहीं किए जाने के कारण यहां वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही हैं। प्रतिदिन अकोदिया से शुजालपुर अप-डाउन करने वाले महेश तिवारी का कहना है इस मार्ग का लंबे समय से काम चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं होने के कारण दिक्कत होती है। विधायक जसवंतसिंह हाड़ा का कहना है कि अकोदिया नाके से रुचि सोया तक के फोरलेन का काम धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। वहीं अकोदिया-सारंगपुर मार्ग का काम भी जल्दी पूरा हो, इसके लिए अधिकारियों से चर्चा की गई है।

अकोदिया नाके से फोरलेन का काम धीमी गति से होने पर इस तरह लोग हो रहे परेशान।