बिजली कंपनी ने झूलते तार ठीक कराए
मंडीक्षेत्र में श्रीनगर कालोनी में कई जगह पर झूलते तार लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे। तारों से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ था। समस्या को देखते हुए भास्कर में पूर्व में प्रकाशित खबर का असर हुआ। बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने गंभीरता से लेते हुए कॉलोनियों में झूलते तारों को ठीक करा दिया। झुके हुए पोलों को भी ठीक किया गया। कॉलोनी के रामबाबू परमार का कहना है मंडी क्षेत्र में कई जगह इस प्रकार की स्थिति बनी हुई है। लेकिन श्रीनगर कॉलोनी में कुछ जगह बिजली के तार नीचे आने से लोगों को दुर्घटना डर था। वहीं बिजली कंपनी के जेई एम.के. खान का कहना है कई जगह तार टूटने तथा कुछ जगह ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी लोगों द्वारा दी जाती है। कंपनी इसको गंभीरता लेते हुए वोल्टेज और दुर्घटना की स्थिति बने इस कारण तारों को ठीक करवाया गया है।
नगर में झूलते बिजली के तारों को ठीक करते बिजली कंपनी के कर्मचारी।