पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैत्री मैच में सिटी टीम ने बाजी मारी

मैत्री मैच में सिटी टीम ने बाजी मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के फुटबाल क्लब द्वारा रविवार को फुटबाल मैत्री मैच का आयोजन किया गया। मैच में नगर सिटी फुटबाल टीम ने शुजालपुर फुटबाल क्लब की मिनी टीम को 4 के मुकाबले 3 गोल से हराया।शासकीय शारदा एक्सीलेंस स्कूल के मैदान पर खेले गए इस मैच में शुजालपुर सिटी फुटबाल क्लब की टीम ने मैच जीता। हाफ टाइम तक एसएफसी जूनियर टीम एक गोल से बढ़त बनाए हुए थी। हाफ टाइम के बाद सिटी टीम द्वारा मैदानी गोल करते हुए बराबरी कर ली गई। खेल समाप्ति तक दोनों टीमें बराबरी पर रहने के कारण मैच रेफरी द्वारा पेनल्टी शूट आउट का निर्णय लिया गया। इसमें सिटी टीम ने 3 गोल किए। जबकि शुजालपुर क्लब की टीम जूनियर 2 शूटों को गोल में बदल सकी। शुजालपुर क्लब की ओर से अभिजीत गुप्ता ने 2 गोल एवं पंकज बंजारा ने एक गोल किया। जबकि सिटी टीम के शादाब ने 2 इमरान, शाउद ने 1-1 गोल किए। मैच प्रारंभ होने के पूर्व शरीफ अंसारी, प्रभुनाथसिंह सिसौदिया, सुरेश मालवीय, लक्ष्मीनारायण सिसौदिया, चंद्रकांत पांडे ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया। मैच में शुजालपुर फुटबाल क्लब के अनुराग मालवीय पवन मालवीय एवं आशीष जैन को प्रोत्साहन स्वरूप फुटबाल शूज़ भेंट किए। क्लब के कोच राजू नायडू ने उपस्थित लोगों को गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

खिलाड़ियों से परिचय करते अतिथि।

मैच के दौरान गोल करने का प्रयास करते खिलाड़ी।