पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में ही थाने से ला सकेंगे 10वीं 12वीं के पेपर

कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में ही थाने से ला सकेंगे 10वीं-12वीं के पेपर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{प्रशासनिक अधिकारियों की मॉनिटरिंग में परीक्षा

{शिक्षा विभाग के साथ राजस्व विभाग की टीम भी तैनात रहेगी

एजुकेशनरिपोर्टर | शाजापुर

मार्चके प्रथम सप्ताह से शुरू होने वाली बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षा इस बार प्रशासनिक अधिकारियों की मॉनिटरिंग में होगी। परीक्षा केंद्र प्रभारी सहायक के साथ थाने से प्रश्न पत्र निकालते समय कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी भी अनिवार्य की गई है। इतना ही नहीं शिक्षा विभाग के साथ राजस्व विभाग की टीम भी मॉनिटरिंग करेगी। इसके लिए कार्ययोजना बनकर तैयार हो चुकी है।

कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा जिले के 55 और 3 रिजर्व केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पूर्ण पारदर्शिता रखने के लिए इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत शिक्षा विभाग के साथ अब प्रशासनिक अधिकारियों की मॉनिटरिंग में परीक्षा होगी।

संवेदनशीलकेंद्रों पर होमगार्ड तैनात रहेंगे- परीक्षाके दौरान जिले के संवेदशील केंद्रों पर होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। इसमें जिले शासकीय उत्कृष्ट स्कूल शाजापुर क्र.1, हाईस्कूल ज्योतिनगर, उत्कृष्ट स्कूल कालापीपल, उत्कृष्ट स्कूल शुजालपुर, उत्कृष्ट स्कूल मो. बड़ोदिया और शा.हायर सेकंडरी स्कूल सलसलाई का नाम शामिल हैं।

स्ट्रांगरूम की निरीक्षण कर जानकारी ली- संयुक्तसंचालक राठौर ने शासकीय उत्कृष्ट स्कूल पहुंचकर कक्षा 9वीं, 11वीं के प्रश्न पत्रों और स्ट्रांग रूम की जानकारी ली। उत्कृष्ट विद्यालय परीक्षा प्रभारी प्रवीण मंडलोई ने बताया कि जेडी संभागीय परीक्षा प्रभारी ज्योति भास्कर ने उपरोक्त जानकारी लेते हुए सामग्री वितरण संबंधी दिशा निर्देश दिए गए।

संयुक्त संचालक ने ली अधिकािरयों की बैठक

गुरुवारको शाजापुर आए संयुक्त संचालक एम.एस. राठौर ने जिले के अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई बैठक के दौरान कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने बाेर्ड परीक्षा संचालन के लिए एडीएम आर.पी. भारती को प्रभारी बनाया है। शिक्षा विभाग, प्रशासनिक अधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस बार परीक्षा वाले दिन थाने से प्रश्न पत्र लेते समय केंद्र प्रभारी सहायक के साथ कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में राजस्व अन्य कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

फैक्ट फाइल

प्रस्तावितपरीक्षा केंद्र : 55+3रिजर्व,कुल 58 केंद्र

संवेदनशील केंद्र : 6

10वींके नियमित विद्यार्थी : 11645

10वींके स्वध्यायी विद्यार्थी : 1935

12वींके नियमित विद्यार्थी : 7405

12वींके स्वाध्याय विद्यार्थी : 1605

^बोर्ड परीक्षा के दौरान इस बार शिक्षा विभाग के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की भी मॉनिटरिंग रहेगी। कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में ही इस बार थाने से प्रश्न पत्र निकाले जा सकेंगे। विवेकदुबे, जिला परीक्षा प्रभारी