- Hindi News
- मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सीमांकन का काम शुरू
मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सीमांकन का काम शुरू
नगरके प्रमुख प्राचीन जटाशंकर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए गुरुवार को मार्ग की नपती कर सीमांकन किए जाने का काम शुरू किया गया। मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी महाशिवरात्रि पर रहती है। क्योंकि मार्ग सकड़ा होने के कारण यहां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
इसके चलते विधायक जसवंत सिंह हाड़ा ने इस मार्ग को चौड़ा करने के लिए काम शुरू कर दिया है। मार्ग को दोनों तरफ से जगह मिलने के बाद मार्ग को 50 फीट तक चौड़ा किए जाने की संभावना बताई जा रही है। नपती के दौरान लोगों ने मार्ग के नजदीक अपने खेत होेने से जमीन पर अतिक्रमण कर खेत में शामिल कर लिया है। वहीं कुछ लोगों ने यहां मकान बना लिए हैं। इस कारण मार्ग पर आने-जाने के लिए महज सिंगल मार्ग बचा हुआ है। यहां पर की गई नपती के दौरान उपस्थित राजस्व निरीक्षक एसके जायसवाल, पटवारी अजगर खां ने बताया कि हमारे द्वारा पूर्व में जो पीएचई विभाग द्वारा जो नपती की गई थी उसी के आधार पर हमारे द्वारा इस मार्ग के जगह की नपती की गई। नपती में मार्ग के लिए काफी जगह निकलने की संभावना सामने आई है। जगह की नपती कर चिंहित कर दिया है ताकि मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान ज्यादा असुविधा नहीं हो।
जटाशंकर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नपती करते हुए।