पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडरब्रिज के पास 30 लाख रुपए से बनेगा पंप हाउस

अंडरब्रिज के पास 30 लाख रुपए से बनेगा पंप हाउस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिषद की बैठक में कई कार्यों को मिली स्वीकृति

सिटीरिपोर्टर | शुजालपुर

नगरपालिका परिषद की बैठक का आयोजन गुरुवार को नपाध्यक्ष संदीप सणस की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक जसंवत सिंह हाड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नई परिषद की पहली बैठक होने के कारण विधायक हाड़ा, नपाध्यक्ष सणस पार्षदों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इसके पश्चात नपा परिषद में विकास संबंधि विषय की जानकारी नपा सीएमओ विद्याशंकर चतुर्वेदी ने दी।

इस बैठक में जो प्रस्ताव रखे गए, उनमें से एक प्रस्ताव को छोड़कर सभी प्रस्तावों पर पार्षदों की सहमति मिलने से स्वीकृति मिली है। भाजपा पार्षद रमेश कामरिया ने अंबेडकर पार्क के बाहर दुकान बनाने का विरोध किया। इस पर परिषद के सदस्यों ने उस विषय को हटाते हुए उद्यान को यथावत रखा जाना माना गया। बैठक में नवनिर्मित अंडरब्रिज के पास संपवेल और पंप हाउस निर्माण के लिए 30 लाख की स्वीकृति पर निर्णय लिया गया। विधायक हाड़ा ने बैठक में नगर विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए नई परिषद को जनहित में काम करने की नसीहित दी। बैठक में सिंहस्थ-2016 के तहत बस स्टैंड विकास की राशि स्वीकृति के लिए भोपाल भेजने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त नपा के राजस्व में बढ़ोतरी के लिए विभिन्न प्रकार की वसूली को ठेके पर देने का निर्णय लिया।

इनप्रस्ताओं पर सहमति-बैठक में6 नग कचरा वाहन और 1 नग डंपर क्रय करने का निर्णय लिया। जटाशंकर रोड का प्राक्कलन और मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना के तहत राशि स्वीकृत करवाने, जटाशंकर मेले के आयोजन के संबंध में पीआईसी द्वारा लिए निर्णय की पुष्टि, वर्ष 2013-14 आडिट रिपोर्ट अवलोकनार्थ प्रस्तुत, नपा कार्यालय के समीप दुकानों का निर्माण, पचोर रोड पर फोरलेन से लगी भूमि पर दुकान निर्माण, सिटी मंडी रोड पर शनि मंदिर के सामने दुकानों का निर्माण, राजीव स्वालंबन योजना सिटी मंडी रोड पर रिक्त स्थानों पर माडल गुमटियां बनाकर आवंटन, मुख्यमंत्री स्वच्छता मिशन अंतर्गत घर-घर शौचालय निर्माण के लिए अनुदान राशि स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजना, परिषद संकल्प 178 दिनांक 16 जुलाई के संबंध में विचार निर्णय लिया गया। सभी प्रस्तावों पर पार्षदों द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।