पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अांबेडकर पार्क में निर्माण का विरोध शुरू

अांबेडकर पार्क में निर्माण का विरोध शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीक्षेत्र स्थित डाॅ. भीमराव अंबेडकर पार्क के सामने नपा ने दुकानें बनाने का निर्णय लिया है। जिसका अब लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। अनुसूचित जाति के लोगों ने इस संबंध में विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि नपा द्वारा पूर्व में न्यायालय परिसर के बाहर डाॅ. अंबेडकर के नाम से एक छोटा सा उद्यान बनाया गया। लेकिन उद्यान छोटा होने से अब नपा यहां पर व्यावसायिक दृष्टिकोण से देखने लगी है।

नई परिषद ने बैठक में यहां पर दुकानें बनाने के लिए प्रस्ताव रखा गया है। भारतीय संविधान के अनुसार उद्यान का विकास लोक स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक है। जबकि नपा परिषद इसके विपरीत कार्य करना चाहती है। इस संबंध में अजा वर्ग ने प्रस्ताव की कड़ी निंदा करते हुए नपा सीएमओ को अापत्ति के संबंध में पत्र दिया। इस संबंध में अजा संगठनों के अभा परिसंघ के जिलाध्यक्ष किशोरलाल ने सीएमओ से मिलकर यहां दुकानों के निर्माण के बजाय उद्यान में सौदर्यीकरण का मांग पत्र सौंपा। विरोध करने वालों में शिवनारायण अहीरवार, मानसिंह दामेडिया, नगीन मालवीय, रमेश अहिरवार, विक्रमसिंह अहिरवार, मनोहर बौद्ध, रमेश सूर्यवंशी, रामचरण सुतारिया, प्रहलादसिंह खेलवार, शिवजी खेलवार आदि शामिल हैं।