कानड़. मंदिरमें विराजित मां बीजासन माता।
कानड़. मंदिरमें विराजित मां बीजासन माता।
मक्सी. ऐसेआकर्षक मंचों पर विराजित हैं माता प्रतिमा।
शुजालपुर. दुर्गादरबार में स्थापित देवी प्रतिमा।
घट स्थापना के साथ शुरू हुआ नवरात्रि पर्व
शुजालपुर. घटस्थापना के साथ ही गुरुवार से नगर में नवरात्रि की धूम शुरू हो गई। पर्व के चलते पूरे सात दिन तक देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब दिखाई देगा। पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। नवरात्रि पर्व पर मंदिर की देवी प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर दर्जनों से अधिक स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई। पंडालों को सजा कर देवी प्रतिमा बैंड-बाजों के साथ लाई गई। मंडी स्थित गायत्री मंदिर में नवरात्रि पर्व में प्रतिदिन यज्ञ हवन का आयोजन सुबह से किया जाएगा। फ्रीगंज स्थित कामेश्वरी माता मंदिर पर नवरात्रि पर्व के दौरान कई प्रकार के धार्मिक आयोजनों का दौर शुरू हो गया है। प्रतिदिन नवरात्रि पर्व पर रात के समय युवतियों द्वारा गरबा खेला जाएगा।
बेरछा.नवरात्रिपर्व शुरू होते ही रेलवे परिसर स्थित स्थानीय मां प्रभावेश्वरी मंदिर में सुबह शुभ मुहूर्त में माताजी की विधिविधान से घट स्थापना की गई। वहीं मंदिर प्रांगण में घट स्थापना के साथ मंदिर परिसर में कन्याभोज शुरू कर लगातार 8 दिनों तक समिति द्वारा चलाया जाएगा। छोटी-छोटी कन्याओं सहित नगर की शासकीय और अर्द्धशासकीय प्राथमिक शालाओं की कन्याओं ने कन्याभोज किया। रात को महाआरती के बाद प्रतिदिन संगीतमय गरबा का आयोजन किया जाएगा।
कालापीपल.नगरसहित आसपास के क्षेत्र में नवरात्रि पर्व के अवसर पर कई स्थानों पर माताजी की घट स्थापना की गई। नगर की गलियों में सुबह से ही जय माता के जयघोष के साथ नगर गूंजायमान हो गया। माता स्थापना के लिए नवदुर्गा उत्सव समितियां बैंड-बाजों से मूर्तियां लेकर घट स्थापना स्थल पहुंचे। नगर में रेलवे स्टेशन, राजीव चौक, कर्मचारी कॉलोनी, रेलवे गेट, शिवनगर, लेबर कॉलोनी, महाकाल कालोनी, जैन मंदिर चौराहा, शास्त्री चौक, पानखेड़ी पर मुख्य रूप से दुर्गा स्थापना की गई।
धूमधाम से किया माता रानी का स्वागत
पोलायखुर्द.नवरात्रिपर्व पर विधिविधान के साथ शुभ मुहूर्त में माताजी की घट स्थापना की गई। इसके साथ ही माता की पूजा-अर्चना कर आरती कर प्रसाद वितरित की गई। नवरात्रि के दिनों में पंडालों पर गरबे का आयोजन किया जाएगा। गा