पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभागियों से ज्यादा आयोजकों की संख्या

प्रतिभागियों से ज्यादा आयोजकों की संख्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों ने मारी बाजी

कालापीपल. सरस्वतीविद्या मंदिर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रंगोली में नीता कुशवाह, 400 मीटर दौड़ में दीपिका भिलाला, 200 मीटर दौड़ में रूपाली राठौर, स्मृति परीक्षण में मोनिका पूरबिया, शास्त्रीय संगीत में चंद्रशेखर सेन, रिले दौड़ में अभिषेक नादोड़ा, ऊंची कूद में संदीप कुंभकार ने प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय शिक्षक परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।

जवाहरनवोदय स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन उपलब्ध

शुजालपुर. जवाहरनवोदय विद्यालय के 6टी कक्षा में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय स्कूल में चयन परीक्षा 2015 के आवेदन-पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन-पत्र संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में 31 अक्टूबर तक पूर्ण रूप से फार्म भर कर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं नवोदय स्कूल कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते है। उक्त परीक्षा जिले के आठ खंडों में 7 फरवरी 2014 शनिवार को सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र नवोदय स्कूल समिति की वेबसाईड से भी डाउन लोड किए जा सकते है।

बीएसएन कॉलेज में अंतर कक्षा महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव

8 में से 6 विधाएं खाली, प्राध्यापक करते रहे इंतजार

भास्करसंवाददाता | शाजापुर

हजारोंविद्यार्थियों वाले जिले के लीड बीएसएन कॉलेज में अंतर कक्षा महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का पहला ही दिन फ्लॉप पिक्चर सा पिट गया। कॉलेज के प्रथम तल स्थित कक्ष में प्रतिभागियों से ज्यादा आयोजक स्टाफ सदस्यों की संख्या दिखी। पहले दिन होने वाली कुल 8 में से 6 विधाएं खाली रहीं। प्राध्यापक प्रतिभागियों का इंतजार करते रहे। सिर्फ दो विधाओं में भी गिने-चुने चार प्रतिभागियों का रिपिटेशन हो गया। बताया जा रहा है कि कॉलेज में सेमेस्टर प्रणाली के नियमित विद्यार्थियों के सीसीई टेस्ट बुधवार को ही खत्म हुए हैं। ऐसे में सेमेस्टर खिचड़ीकरण के सीसीई टेस्ट में उलझे विद्यार्थियों ने ठीक अगले ही दिन हुए युवा उत्सव से दूर रहना मुनासिब समझा। यही कारण रहा कि गुरुवार को कॉलेज प्रबंधन को उत्सव कराने के लिए युवा विद्यार्थी ढूंढने की नौबत आ