- Hindi News
- ढाई वर्ष में भी नहीं बना नेवज नदी पर ब्रिज, निर्माण की गति धीमी
ढाई वर्ष में भी नहीं बना नेवज नदी पर ब्रिज, निर्माण की गति धीमी
ब्रिज नहीं बनने से ग्रामीणों को नदी पार करने में हो रही परेशानी
भास्करसंवाददाता|शुजालपुर
नगरीयसीमा से लगे ग्राम रायपुर मेंं नदी पर ब्रिज निर्माण का कार्य पिछले ढाई साल से चल रहा है। इसके निर्माण कार्य का भूमिपूजन 13 जनवरी-2012 को किया गया था। पुल के निर्माण कार्य का काम जुलाई माह में पूरा भी होना था। लेकिन ठेकेदार द्वारा पुल के निर्माण का कार्य इतनी धीमी गति से किया जा रहा है कि इसे बनते हुए ढाई साल बीतने आए हैं।
ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका है। पुल पर बना डेम क्षतिग्रस्त हो जाने से आसपास के ग्रामीणों को नदी पार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ब्रिज निर्माण का काम चींटी की चाल से चलने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बारिश का दौर थमने के बाद भी ठेकेदार द्वारा काम शुरू नहीं किया जा रहा है। ग्राम दुग्धा के सरपंच लखन देवड़ा का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को प्रयास करना चाहिए ताकि लोगों को नदी पार करने में रही परेशानी से निजात मिल सके। क्षेत्र के लोगों द्वारा समस्या को लेकर जनसुनवाई में आवेदन देकर अवगत भी कराया गया।
^समस्या को गंभीरता से लिया गया है। नदी में पानी होने से काम शुरू नहीं किया जा सकता है। लेकिन ठेकेदार द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द काम पूरा हो जाए। मधुकांतदुबे, तहसीलदार
रायपुर में बनने वाले ब्रिज का काम लेटलतीफी के बाद फिर हुआ शुरू।