पौधारोपण कर राजाभोज की जयंती मनाई
शुजालपुर | परमारसमाज ने अपने आराध्य देव राजाभोज की जयंती रविवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रतिभावान छात्रों का सम्मान कर मनाई। इस दौरान राणोगंज स्थित राजाभोज छात्रावास परिसर में पौधारोपण किया गया। अतिथि विधायक इंदरसिंह परमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने से उनका मनोबल बढ़ता है। इस अवसर पर माखनसिंह अध्यापक, हिम्मतसिंह, हनुमत सिंह, श्याम परमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। वहीं जिले में स्कूली बच्चों के द्वारा पौधारोपण कर जिले को हराभरा बनाने का काम किया जाएगा। इसके लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई।