पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज रवाना होगा 1100 श्रद्धालुओं का जत्था

आज रवाना होगा 1100 श्रद्धालुओं का जत्था

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर |हिंदू समाजमें सामाजिक समरसता के लिए 10 फरवरी को मां नर्मदा के पावन तट पर होने वाले विराट हिंदू संगम को लेकर पूरे मालवा प्रांत और शुजालपुर नगर से जाने वाले भक्तों में जोरों का उत्साह देखा जा रहा है। संगम में जाने के लिए कार्यकर्ताओं ने लोगों का घर-घर पहुंचकर पंजीयन किया गया। शुजालपुर तहसील से लगभग 1100 श्रद्धालुओं का जत्था महेश्वर के लिए रवाना होगा। इसमें कार्यकर्ताओं के लिए भोजन पोलायकलां अरनियाकलां में रखी गई है। यात्रा शुजालपुर के साथ अन्य नियत स्थानों से सुबह 5 बजे प्रस्थान करेगी। जो 11 बजे महेश्वर पहुंचेगी। यहां संघचालक डॉ. मोहनराव भागवत का बौद्धिक होगा। इसके बाद नर्मदा स्नान का पुण्य लाभ लेकर पुन: अपने गंतव्य को रवाना होंगे। यात्रा में यात्रा प्रभारी मूलचंद्र वर्मा, तहसील संयोजक सुनील देथल, नगर संयोजक हरबानसिंह, जितेंद्र गुरेनिया, खंड प्रभारी हुकमसिंह धनगर, हरिओम मेवाड़ा ने अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की है।