रैक पाइंट से यातायात प्रभावित
शुजालपुर |सिटी रिपोर्टर. शनगर से कई ट्रक दिन-रात डीओसी लेकर आते रहते हैं। इस कारण नगर का यातायात भी प्रभावित होता है। वहीं दुर्घटना का भय भी बना रहता है। अब कई बार यह ट्रक रेलवे फाटक से सीधे स्टेशन जाते हैं। फाटक बंद होने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। साप्ताहिक हाट वाले दिन भी इन ट्रकों को शहर के अंदर जाने से नहीं रोका जाता है। पूर्व में नगर के अंदर इनके कारण दुर्घटना भी हो चुकी है। दुर्घटना में एक व्यक्ति का पैर फैक्चर हो गया था। लोगों ने शांति समिति की बैठक में भी समस्या को रखा था, लेकिन आज तक इसकी ओर ध्यान नहीं दिया गया।