पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायकों ने मांगों को लेकर धरना दिया

रोजगार सहायकों ने मांगों को लेकर धरना दिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | जनपद पंचायत के माध्यम से ग्राम पंचायतों में काम करने वाले रोजगार सहायकों द्वारा अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद पंचायत परिसर के बाहर धरना आंदोलन शुरू कर दिया। बुधवार को जनपद पंचायत के सभी रोजगार सहायकों ने एक ज्ञापन विधायक जसवंत सिंह हाड़ा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सौंपा। इसमें उनके द्वारा अपनी मांगों से अवगत करवाया गया। साथ ही जनपद पंचायत के अध्यक्ष किशोर पाटीदार को भी ज्ञापन देकर मांगों का समर्थन करने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखने के लिए आग्रह किया। सौंपे गए ज्ञापन के बारे में संघ के अध्यक्ष नितिन सक्सैना ने बताया कि हमारे द्वारा नियमितिकरण की मांग को लेकर यह धरना आंदोलन शुरू किया गया है। 14 फरवरी तक यह कलम बंद आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से किया जाएगा। इस धरना आंदोलन में उपाध्यक्ष आत्माराम मालवीय, सचिव अजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष संदीप सक्सैना, दिनेश मीणा, हरदेव सिंह राठौड़, मुकेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

आगर-मालवा | अपनी नियमितिकरण की मांग को लेकर अनिश्चिकालीन हड़ताल कर रहे मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी एवं रोजगार सहायक संगठन सदस्यों ने बुधवार को जपं कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में सरकार को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से यज्ञ किया। जानकारी रोजगार सहायक संगठन के जिला सचिव गंगाराम सूर्यवंशी ने दी।

सुसनेर | नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताली मनरेगाकर्मियों ने बुधवार को मप्र के मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया।

खबरें और भी हैं...