पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पढ़ाई के लिए प्रेरित करने शिक्षक नेे शुरू किया नकद पुरस्कार

पढ़ाई के लिए प्रेरित करने शिक्षक नेे शुरू किया नकद पुरस्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम अलिसरिया के एक शिक्षक ने अपने स्तर से ही बच्चों काे पुरस्कृत करने की पहल शुरू की है। बाकायदा इसके लिए उन्होंने मंगलवार को गांव के मंदिर परिसर में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए समारोह आयोजित किया। जहां गत वर्ष कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षक पं. रविशंकर शुक्ला हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ाते हैं। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने करीब आधा दर्जन प्रतिभावान बच्चों को 1515 रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया। साथ ही स्टेशनरी उपलब्ध कराते हुए सामान्य ज्ञान व अन्य पुस्तकें भेंट की। शिक्षक उमठ ने बताया कि सम्मान करने से बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल चंद्रवंशी ने की। मुख्य अतिथि उप प्राचार्य नवोदय स्कूल डाॅ. संजीवकुमार गुप्ता, प्राचार्य एन. डी. गुप्ता, डाॅ. रजनीश त्रिवेदी मौजूद थे। विनोद तोमर, रुगनाथ सिंह, भंवरसिंह आदि विशेष रूप से मौजूद थे। संचालन भूमिका ने किया। आभार बी.एल. राठौर ने माना।

खबरें और भी हैं...