पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाएंगे
शुजालपुर | भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा गुरुवार सुबह 9 बजे मंडी स्थित बस स्टैंड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर मंडल अध्यक्ष राजेश सक्सैना ने बताया कि विधायक जसवंत सिंह हाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप सणस सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।