- Hindi News
- प्रशिक्षण में छात्राओं काे आत्मरक्षा के गुर सिखाए
प्रशिक्षण में छात्राओं काे आत्मरक्षा के गुर सिखाए
शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल सिटी की छात्राओं को राष्ट्रीय माध्यम शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत संस्था की 130 छात्राओं को आत्मरक्षा का गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक नरेश भानेरिया प्रशिक्षक द्वारा दिया जा रहा है। इसके तहत छात्राआें को व्यायाम एवं आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं का विस्तार से बालिकाओं को स्वप्रशिक्षित कर स्वयं की रक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। जानकारी स्कूल की प्रभारी प्राचार्य वंदना चौहान एसएमडीसी प्रभारी गणेश सोलंकी अध्यापक ने दी।
मक्सी|स्थानीय शासकीय कन्या हाई स्कूल में छात्राओं को सबल और समर्थ बनाने के लिए आत्म रक्षा की कला सिखाई जा रही है। इसमें दिसंबर के मध्य से विशेष सत्र लगाकर संस्था की 102 छात्राएं प्रशिक्षित की जा रही हैं। संस्था प्राचार्य ने बताया प्रशिक्षक कुमारी कविता जारोलिया छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं मानसिक रुप से सक्षम किया जा रहा।
आत्मरक्षा के गुर सीखते छात्राएं।