अठिया को श्रद्धांजलि
शुजालपुर | लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यरत पूनमचंद अठिया के छोटे भाई मनोज अठिया के काका छोटेलाल अठिया का गत दिनों निधन हो गया। उनके निधन पर तृतीय शासकीय कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष अनिल शर्मा, सचिव ओमप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, ब्लाक अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी, राजा तोमर, सुनील शर्मा, सुभाष शर्मा, पवन उपाध्याय, जितेंद्र जीनवाल, बद्रीप्रसाद मालवीय, गोविंद सिंह राठौड ने श्रद्धांजलि देकर संवेदना व्यक्त की।