पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपाेर्टर | शुजालपुर

जवाहर नवोदय अरन्याकलां में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन शनिवार को नगर के शासकीय शारदा एक्सीलेंस स्कूल शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में किया गया। परीक्षा में शासकीय शारदा एक्सीलेंस स्कूल में 789 छात्र शामिल हुए। शासकीय कन्या हायर सेकंडरी मंडी में 378 छात्र शामिल हुए। इसके लिए करीब 60 पर्यवेक्षकों को दोनों स्कूल में परीक्षा लेने के लिए तैनात किया गया। परीक्षा दोपहर 11 से 1.30 बजे तक हुई।

सुसनेर|शनिवार को नगर के पुराना बस स्टैंड के समीप शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए चयन परीक्षा आयोजित की गई। इसमें विकासखंड के कई बच्चों ने भाग लिया। उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राणा महेद्रसिंह के अनुसार शनिवार सुबह 11.30 से दाेपहर 1.30 बजे तक जवाहर नवोदय विद्यालय की विकासखंड स्तरीय चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। कुल दर्ज संख्या 414 में से 403 बच्चों ने परीक्षा दी है। परीक्षा लेने के लिए 22 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई थी। परीक्षा के बाद मैरिट लिस्ट के आधार पर नवोदय विद्यालय के लिए बच्चों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर बीईओ शांताराम गुप्ता सहित कई शिक्षकगण मौजूद थे।

शाजापुर|अरनियाकलांकीछठीं कक्षा की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए शनिवार को चयन परीक्षा आयोजित हुई। शाजापुर, आगर-मालवा जिलों के 13 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की गई। दोनों जिलों को मिलाकर परीक्षा में पंजीकृत कुल 4933 में से 4707 बच्चों ने परीक्षा में शामिल हुए। 200 से ज्यादा शिक्षकों ने परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी दी। विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जवाहर नवोदय विद्यालय अरनियाकलां के प्राचार्य जे. लाल ने बताया मई माह में मेरिट लिस्ट जारी कि जाएगी।