निकायों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण
निकायों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण
शाजापुर | नगरीय निकायों की मतदाता सूची विधानसभा की अद्यतन नामावली के आधार पर 1 जनवरी-2016 की स्थिति में पुनरक्षित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके लिए शाजापुर जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा ने नगरीय निकायों के लिए रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए हैं।
नगर पालिका परिषद शाजापुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार शाजापुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। नगर परिषद मक्सी के लिए तहसीलदार शाजापुर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नायब तहसीलदार टप्पा मक्सी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नपा शुजालपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार शुजालपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नपं अकोदिया के लिए तहसीलदार गुलाना को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नायब तहसीलदार टप्पा अकोदिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नपं पोलायकलां के लिए तहसीलदार पोलायकलां को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नपं पानखेड़ी के लिए तहसीलदार कालापीपल को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।